मुख्यपृष्ठनए समाचारपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 मृतकों की आत्मा की शांति...

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 मृतकों की आत्मा की शांति हेतु दशाश्वमेध घाट पर किया गया पिंडदान एवं श्राद्ध

उमेश गुप्ता / वाराणसी

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 मृतकों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना हेतु गंगोत्री सेवा समिति की ओर से काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर विशेष तर्पण एवं श्राद्ध अनुष्ठान आयोजित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दूबे ने स्वयं वैदिक परंपराओं के अनुसार किया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

गंगोत्री सेवा समिति ने इस अनुष्ठान के माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज से अपील की कि सभी लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हों एवं उन्हें संबल प्रदान करें।

अन्य समाचार