मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथों में हथकड़ी पहन...

पुलिस प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथों में हथकड़ी पहन कर की नारेबाजी

उमेश गुप्ता/वाराणसी

वाराणसी में विगत तीन दिनों से अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुए मारपीट की घटना को लेकर हुआ विवाद गहराता जा रहा है। विवाद को सुलझाने की कवायत पुलिस अधिकारी और बार काउंसिल के पदाधिकारियों के द्वारा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मनमानी और बेगुनाह अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की धमकी के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

इसी क्रम में शनिवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने पुलिसिया मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधी तो वही अपने हाथों में हथकड़ी पहनकर गिरफ्तारी के लिए तैयार है जैसे नारे बुलंद किए। अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने निर्दोष अधिवक्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि अधिवक्ता और पुलिस के बीच हुए विवाद को सुलझाने के बजाए कुछ पुलिस के अधिकारी इसे उलझाने में लगे हुए है।

शासन और प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित पुलिस के उच्चाधिकारियों और बार काउंसिल के साथ वार्ता कर मामले को समाप्त करवाना चाहिए। यदि पुलिस के अधिकारी इस विवाद को सुलझाने के बजाए मामले में निर्दोष अधिवक्ताओं को जबरदस्ती फसाने और कार्रवाई करने का काम करेंगे, तो अधिवक्ता भी शांत नहीं बैठेंगे। यदि पुलिस प्रशासन निर्दोष अधिवक्ताओं पर कार्रवाई करती है, तो हम भी जेल भरने के लिए तैयार है।

अन्य समाचार