-राहुल गांधी का केंद्र पर हल्ला बोल
– ट्रंप का नया शुल्क : एक लाख डॉलर
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा एच-१बी वीजा पर एक लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि मोदी एक ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ हैं। राहुल गांधी ने जुलाई, २०१७ में ‘एक्स’ पर की गई अपनी एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उस पोस्ट में भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ होने का आरोप लगाया था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शनिवार को दावा किया, ‘मैं इस बात को दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-१बी वीजा से जुड़े एक अहम पैâसले पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए हैं। इस पैâसले के तहत अमेरिका अब एच-१बी वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब ८८ लाख रुपए) फीस लेगा।
गले लगना विदेश नीति नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘गले लगना और मोदी-मोदी के नारे लगवाना’ विदेश नीति नहीं है। खड़गे ने कहा कि विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च रखना चाहिए तथा किसी से मित्रता को विवेक एवं संतुलन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।
