मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : ओह, ये क्या हो गया!

आउट ऑफ पवेलियन : ओह, ये क्या हो गया!

अमिताभ श्रीवास्तव 

वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर के बेटे और पिछले ओलिंपिक के दो-दो गोल्ड मेडल विजेता के लिए विश्व चैंपियनशिप किसी काली घटना के रूप में सामने आई। अभी तो स्वर्ण पदक मिला था, सोने का मुकुट पहनाया गया था और अभी ही छीन लिया गया। जी हां, राय बेंजामिन पुरुषों की ४०० मीटर बाधा दौड़ में विजेता बने थे कि एक हृदय विदारक समाचार मिला कि उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दरअसल, टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की रात को २८ वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने ४६.५२ सेकंड के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। २०२२ विश्व चैंपियन ब्राजील की एलिसन डॉस सैंटोस ने ४६.८४ सेकंड में रजत पदक जीता, जबकि कतर के अब्दर्रहमान सांबा ने ४७.०६ सेकंड में कांस्य पदक जीता। जाहिर है बेंजामिन ने नेशनल स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया, एक सुनहरा मुकुट पहना और अपने देश की महिला जैस्मीन जोन्स के साथ फोटो खिंचवाई, जिन्होंने डच महिला फेमके बोल के पीछे महिलाओं की दौड़ में रजत पदक जीता था। मगर यह सब बहुत जल्द खत्म हो गया क्योंकि ओलिंपिक विश्व एथलेटिक्स अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बाहर कर दिया गया है और इसकी वजहै कि एक लैप में उन्होंने अपना हरडल गिरा दिया है। अधिकारियों ने गौर से देखा कि जैसे ही उन्होंने अपना अंतिम अवरोधक गिराया, इससे नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी एजेकील नथानिएल का अंतिम अवरोधक भी खिसक गया, जो अंदर की लेन में दौड़ रहा था।
सॉकर सुंदरी की जांच
सॉकर सुंदरी बोले तो फुटबॉल की खूबसूरत खिलाड़ी तथा लिवरपूल की गोलकीपर राफेला बोर्गग्राफ। राफेला पर टीम के एक साथी के प्रति कथित तौर पर नस्लभेदी भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एफए द्वारा जांच की जा रही है। यह घटना २५ वर्षीय राफेला के एससी प्रâीबर्ग से मर्सीसाइड आने के बाद प्री-सीजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान घटित हुई। ऐसा समझा जाता है कि राफेला बोर्गग्राफ ने यह कथित टिप्पणी उस समय की थी जब वह रेड्स टीम की तस्वीर लेने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, गोलकीपर राफेला द्वारा प्रयुक्त शब्दों का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। यह भी अज्ञात है कि वे किसके बारे में थे या किसके लिए निर्देशित थे। जब यह घटना घटी तो क्लब के अधिकारियों ने तुरंत मामले की जांच की तथा अब एफए भी इसमें शामिल हो गया है। ऐसा समझा जाता है कि बोर्गग्राफ ने आरोपों से इनकार किया है। लिवरपूल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, `एलएफसी को एलएफसी महिला खिलाड़ी द्वारा कथित तौर पर भेदभावपूर्ण भाषा के प्रयोग की जानकारी है।

अन्य समाचार