मुख्यपृष्ठनए समाचारभ्रूण हत्‍या की शिकार आजन्मी कन्‍याओं का किया श्राद्ध तर्पण...आपदाओं में मृत...

भ्रूण हत्‍या की शिकार आजन्मी कन्‍याओं का किया श्राद्ध तर्पण…आपदाओं में मृत हुए लोगों को भी दी गई श्रद्धांजलि

राजेश सरकार / प्रयागराज‌

सिर्फ कन्या होने के अपराध में मां की कोख में ही मार दी गई बच्चियों की आत्‍मा की शांति के लिए पितृपक्ष की अमावस्या के दिन रविवार को प्रयागराज के अरैल त्रिवेणी संगम तट पर समाजसेवियों ने पवित्र जल में खड़े होकर उनका श्राद्ध तर्पण किया। साथ ही विभिन्न आपदाओं में मृत हुए लोगों को भी श्रद्धांजली अर्पित की। समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगी संजय श्रीवास्तव, बाबूजी यादव, रविंद्र सिंह राजपाल, चंद्रभान यादव, हरमनजी सिंह, दलजीत कौर के साथ अरैल संगमतट पर आजन्मी कन्याओं का तर्पण किया। इस दौरान सभी ने कन्या भ्रूण हत्या को समाज से मिटाने का संकल्प भी लिए। सरदार पतविंदर सिंह का कहना है कि लोग अपने पितरों का पिंडदान करते हैं पर आजन्मी कन्याओं को भूल जाते हैं कि वो भी उनका अंश थी।इसलिए आज उन्हें याद करते हुए हम उनके लिए पिंड दान करते हैं। घाट में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी संकल्प दिलाया कि न भ्रूण हत्या करेंगे और न करने देंगे ये महापाप है। बेटियों को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

अन्य समाचार