सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
करीब दो दशकों से समाजवादी पार्टी में स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहकर जिला इकाई में तमाम महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके तेजिंदर सिंह बग्गा को आखिरकार निष्ठा का फल मिल गया। उन्हें पार्टी सुप्रीमो ने प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव देकर अपना सिपहसालार बना लिया है।
शहर के गुरुनानकपुरा मुहल्ले के निवासी तेजिंदर सिंह बग्गा सन २००३-२००४ से ही सपा में सक्रिय हैं। वे पहले पार्टी के सिख प्रकोष्ठ व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में, इसके बाद जिला यूनिट में महासचिव व उपाध्यक्ष आदि ओहदों पर रहे। तमाम उतार-चढ़ाव आने के बावजूद संगठन में टिके रहे। उनकी इस निष्ठा पर आखिरकार पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की नजर फिरी। उन्हें प्रदेश सचिव बनाने का फरमान अखिलेश ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से बग्गा को प्रदेश सचिव बनाने का पत्र गत दिवस जारी कर दिया गया। सुल्तानपुर शहर के सपाइयों ने बग्गा के इस प्रमोशन पर जमकर खुशी का इजहार किया है। सोमवार को इस बाबत खास सभा होगी।
