मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी में पुलिस-वकील विवाद सुलझा...कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में...

वाराणसी में पुलिस-वकील विवाद सुलझा…कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

उमेश गुप्ता / वाराणसी

पुलिस और वकीलों के बीच चल रहा विवाद रविवार शाम को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद सुलझ गया है। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ दोनों बार (दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ‘बनारस’ और दी बनारस बार एसोसिएशन) के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश दुबे ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया गया है। जिस पर अधिवक्ताओं को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में यह सहमति बनी है कि कचहरी का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा जाएगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस दौरान एक सकारात्मक पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे विवादों को रोकने के लिए अब हर महीने एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अधिवक्तागण, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि अधिवक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुना और समझा जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और ऐसे विवाद दोबारा नहीं होंगे। बैठक में कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

अन्य समाचार