मुख्यपृष्ठखेल‘पहले गलत, फिर  गलत'

‘पहले गलत, फिर  गलत’

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद वैâफ के एक ट्वीट पर जवाब दिया है। वैâफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बुमराह की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि बुमराह अब पहले तीन ओवर लगातार फेंकते हैं ताकि चोट से बच सकें, जबकि पहले वे टी२० मैचों में अलग-अलग ओवरों में गेंदबाजी करते थे। वैâफ ने ये भी कहा कि यह बदलाव टीम इंडिया के लिए टी२० वर्ल्ड कप में नुकसानदायक हो सकता है। इस पर बुमराह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्वीट का जवाब देते हुए कहा ‘पहले गलत, फिर गलत’, जिससे उन्होंने वैâफ की बातों को खारिज कर दिया। बुमराह का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर खूब चर्चा हो रही है।

अन्य समाचार