मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिहिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह की पुण्यतिथि...

हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदी विद्या प्रचार समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. दिलीप सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा तथा पर्यावरण दिवस के रूप में औषधी वनस्पति घृतकुमारी का वृक्षारोपण का आयोजन हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर (प.) में किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह, निदेशिका डॉ उषा मुकुंदन, आर. जे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हिमांशु दावडा, हिन्दी विद्या प्रचार समिति विधि संकाय की श्रीमती मधुरा कलमकर, हिन्दी हाई स्कूल के मुख्याध्यापक  राजेन्द्र कुमार डी. सिंह,  इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती संगीता मेहरोत्रा, समिति के सदस्यगण, शिक्षक एवं हरित सेना के विधयार्थियों तथा मार्गदर्शक शिक्षक श्री जगदीश कुमार सिंह और कई सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभा का उद्देश्य श्री दिलीप सिंह के योगदान को याद करना और उनकी यादों को सम्मानित करना था।

समिति के वर्तमान अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा, ” स्व. दिलीप सिंह ने हिंदी विद्या प्रचार समिति के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण की मिसाल आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।” उन्होंने यह भी बताया कि स्व. दिलीप सिंह के दिशा-निर्देशन में समिति के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा के अंत में स्व. दिलीप सिंह के परिवार ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा को साझा किया।

अन्य समाचार