मुख्यपृष्ठनए समाचारवादे से मुकरी सरकार...नाराज हुए रोहित पवार

वादे से मुकरी सरकार…नाराज हुए रोहित पवार

-३० जून तक विधानसभा सत्र का किया बहिष्कार

सामना संवाददाता / मुंबई

कुछ दिनों पहले पंढरपुर में एनसीपी नेता रोहित पवार के आंदोलन के दौरान किसान कर्जमाफी योजना की शर्तों को लेकर मांग को राज्य सरकार ने पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकरते नजर आ रही है। विधायक रोहित पवार ने महायुति सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए ३० जून तक विधानमंडल के मानसून सत्र का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंप दिया है। रोहित पवार का आरोप है कि पंढरपुर में किसानों के आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से कर्जमाफी योजना की कथित जटिल और प्रतिबंधात्मक शर्तों को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों को दिए गए वादे को पूरा नहीं किया और इससे लाखों किसानों का भरोसा टूटा है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी योजना की शर्तों के कारण बड़ी संख्या में किसान लाभ से वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने कुछ किसानों के साथ पंढरपुर में आंदोलन किया था। उस दौरान सरकार की ओर से वार्ता और समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मानसून सत्र शुरू होने से पहले कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

अन्य समाचार