पिछले कई दिनों से भाजपा के कई नेताओं के `अश्लील’ कांड सामने आए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लड़की से खुलेआम `संबध’ के बाद कई भाजपाइयों के काले कांड हररोज चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर भाजपा नेता पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता पर बाथरूम में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद मीना से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।
बता दें कि मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जनपद सदस्य प्रतिनिधि भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि गांव की महिला ने उन पर बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी भाजपा नेता ने मामला दर्ज होने के बाद एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार और जमीन विवाद से जुड़ा षड्यंत्र बताया। कहा कि जमीन विवाद को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है और महिला झूठे आरोप लगा रही है।
आरोपी ने लगाया साजिश का आरोप
एफआईआर दर्ज होने के बाद सुरावत ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज
महिला की शिकायत पर सोमवार को सीतामऊ पुलिस एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई देते हुए इसे झूठ और निराधार भी बता रहा है। बीजेपी नेता ने वीडियो में कहा कि यह जमीन विवाद का मामला है और भटकाने के लिए झूठी शिकायत की गई है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी इसे झूठ करार देते हुए मामले के जांच की बात कही है।
