मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकतंत्र पर वॉशिंग मशीन का वार...सत्ता के खेल में बिक रहे सांसद!

लोकतंत्र पर वॉशिंग मशीन का वार…सत्ता के खेल में बिक रहे सांसद!

– खत्म हो रही राजनीतिक नैतिकता

– कांग्रेस सांसद माथेर का बड़ा हमला

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य जेबी माथेर ने जॉर्ज कुरियन के इस्ताफे, महाराष्ट्र के ‘ऑपरेशन टाइगर’ और टीएमसी में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। जेबी माथेर ने आरोप लगाया कि देश में राजनीतिक नैतिकता लगातार कमजोर हो रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए जेबी माथेर ने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे नहीं, यह सरकार और पार्टी का विशेषाधिकार है।
जेबी माथेर ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। हर वर्ग को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर जेबी माथेर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सांसदों को खरीद रही है और दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग हर संभव तरीके से लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार शीर्ष स्तर तक पहुंच चुका है और इसे गंभीरता से जांचा जाना चाहिए।
आज देश में ‘लोकतांत्रिक भ्रष्टाचार’
जेबी माथेर ने कहा कि विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भाजपा में शामिल कर वॉशिंग मशीन’ की तरह साफ कर दिया जाता है। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आज देश में ‘लोकतांत्रिक भ्रष्टाचार’ देखने को मिल रहा है, जहां पद का दुरुपयोग, संविधान की शपथ का उल्लंघन और राजनीतिक लाभ के लिए संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अन्य समाचार