मुख्यपृष्ठनए समाचारबीच गंगा में बीजेपी पार्षद की नाव पर बनाया चिकन, परोसी...

बीच गंगा में बीजेपी पार्षद की नाव पर बनाया चिकन, परोसी शराब!

-विपक्ष बोला, कथनी और करनी का फर्क देखिए

एक तरफ वाराणसी नगर निगम सीमा क्षेत्र में बीजेपी के मेयर ने मांस-मछली की बिक्री पर ही रोक लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है और अगले कुछ महीनों में ये लागू भी हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा की लहरों पर बीजेपी पार्षद के नाव पर चिकन बनाने और शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी ५ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नाव को भी सीज कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले रमजान के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास बीच गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर बिरयानी पार्टी की गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले के संबंध में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वीडियो में दिखाई पड़ रहे सभी ५ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो को देखने से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो पुराना है। नाव को भी सीज कर दिया गया है।

अन्य समाचार