– बाबा के `अश्लील’ चैट ने किए चौंकानेवाले खुलासे
– अब दुबई के शेख को खोजने में जुटी पुलिस
दिल्ली से दुबई तक फैला था पाखंडी बाबा चैतन्यानंद का नेटवर्क
स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस हिरासत में है और उसकी व्हॉट्सऐप चैट लीक हो गई हैं, जिसमें छात्राओं को अश्लील संदेश भेजे गए हैं। चैट से पता चलता है कि दिल्ली में एक मठ द्वारा संचालित एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के एडमिनिस्ट्रेटर बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अपनी युवा छात्राओं को अश्लील संदेश भेजते थे। चैट में बाबा अपनी छात्राओं को ‘बेबी’ कहकर संबोधित करता था। उन्हें अपने साथ सोने के लिए इन्वाइट करता था। वह बिना खर्चे के विदेश यात्रा कराने का वादा भी करता था और छात्रों को धमकी देता था कि अगर वे ऐसा नहीं करेंगी तो उन्हें फेल कर देंगे।
इस मामले में कम से कम छह चैट के अंश लीक हुए हैं और कथित पीड़ित छात्रों में से एक के साथ सबसे चौंकानेवाला संदेश यह था कि बाबा ने एक `दुबई शेख’ के लिए ‘सेक्स पार्टनर’ की तलाश करने के लिए कहा था। बता दें कि चैतन्यानंद पर १७ छात्राओं ने उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उसे रविवार तड़के करीब ३:३० बजे आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बाबा दो महीने से फरार था और वह वृंदावन, मथुरा और आगरा के बीच घूम रहा था, अक्सर छोटे होटलों में रुकता था और पकड़े जाने से बचने के लिए टैक्सियों का उपयोग करता था।
बाबा का सेक्स रैकेट!
सबसे सनसनीखेज चैट तब सामने आई जब बाबा ने एक लड़की को लिखा कि दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है? लड़की ने मना कर दिया, तो बाबा ने दबाव बनाया ये वैâसे संभव हो सकता है? तुम्हारी कोई क्लासमेट या जूनियर हो तो भेजो। इससे साफ हो गया कि बाबा न केवल लड़कियों का शोषण करता था बल्कि उन्हें विदेश भेजने की योजना बनाता था। दिल्ली पुलिस अब उस शेख की पहचान और तलाश में जुट गई है, जिसके लिए लड़कियों को भेजा जाना था।
