मुख्यपृष्ठग्लैमरफूटा रवीना का गुस्सा

फूटा रवीना का गुस्सा

बीते दिनों अमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद जहां लोग एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर करने से बिदक रहे थे, वहीं एयर इंडिया में बेहिचक सफर कर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर एयर इंडिया पर प्यार बरसाने वाली रवीना टंडन का गुस्सा एयर इंडिया पर जमकर फूटा है। विमान हादसे के बाद एयर इंडिया को शुभकामनाएं देनेवाली पेट्स लवर रवीना का गुस्सा उस वक्त जमकर फूटा जब अकासा एयर ने ‘पेट्स ऑन अकासा’ नामक सर्विस शुरू की, जिसके तहत यात्री अपने दो पालतू जानवरों के साथ सफर कर सकते हैं और इसकी बुकिंग वो २४ घंटे पहले करवा सकते हैं। अकासा द्वारा इस तरह की सेवा देने के बाद रवीना ने एयर इंडिया की खिंचाई करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, ‘एयर इंडिया सीख लो। कभी-कभी आप सभी पालतू जानवरों के पैरेंट्स को बहुत असुविधा में डाल देते हैं। हमारे बेबी फ्लाइट में ज्यादातर यात्रियों से बेहतर व्यवहार करते हैं।’ रवीना की इस पोस्ट के बाद अब यह देखना होगा कि एयर इंडिया के कानों पर जूं रेंगती है या नहीं।

अन्य समाचार