मुख्यपृष्ठग्लैमरसंस्कारी हैं आलिया

संस्कारी हैं आलिया

अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करनेवाली ‘गंगूबाई’ आलिया भट्ट का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पैंâस उनके कायल हो गए। वायरल हो रहे वीडियो में मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शनों को पहुंचीं आलिया जैसे ही पंडाल में पहुंचीं आयान मुखर्जी उन्हें अंदर ले गए। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और रानी मुखर्जी सहित वहां उपस्थित लोगों से मिलने के बाद आलिया जैसे ही वहां से निकलने को हुर्इं, एक महिला ने उनका हाथ पकड़कर खींच लिया। महिला को इस तरह आलिया का हाथ खींचते देख बॉडीगार्ड्स महिला को धक्का देने लगे, लेकिन मामला बिगड़ता इससे पहले आलिया ने बड़ी खूबसूरती से बात को बिगड़ने से बचा लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया। इसे कहते हैं संस्कार।’ दूसरे ने लिखा, ‘जया बच्चन ही सही हैं, ऐसे गलत बर्ताव के लिए।’

अन्य समाचार