मुख्यपृष्ठखेलतिलक के ‘वो सात दिन’

तिलक के ‘वो सात दिन’

एशिया कप-२०२५ के फाइनल में तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर जीत का तिलक लगानेवाले तिलक वर्मा ने जहां पूरे देश को गौरवान्वित किया, वहीं दूसरी ओर महज २० वर्ष की उम्र में अपने बदन पर सात दिनों तक विभिन्न टैटू बनवानेवाले तिलक ने बेहद दर्द के बावजूद टैटू के अपने जुनून को पूरा किया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में २५ गेंद पर फिफ्टी ठोककर सनसनी मचानेवाले तिलक ने अर्धशतक जड़कर खास अंदाज में जश्न मनाते हुए अपना टीशर्ट हटाया, जहां उनके पेट के दाहिने तरफ उनके माता-पिता का टैटू बना था। आसमान की तरफ देखकर अपनी पारी अपने माता-पिता को समर्पित करनेवाले तिलक ने २० वर्ष की उम्र में महज ७ दिनों में अपने आर्म स्लीव टैटू बनवाकर दिखाया, जो उनके जुनून और खुद पर भरोसे की कहानी कहती है। हर दिन ६-७ घंटे तक सुई की तीव्र चुभन सहते हुए भी तिलक वर्मा ने अपना हौसला नहीं खोया। अपने इरादे को अडिग रखते हुए उन्होंने अपने जुनून को पूरा किया।

अन्य समाचार