मुख्यपृष्ठखेलदुश्मन देश है पाक

दुश्मन देश है पाक

एशिया कप-२०२५ में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हाथ न मिलाने के बाद उठा विवाद जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं ५ अक्टूबर से शुरू हो रहे महिला वर्ल्ड कप-२०२५ में भी यह बवाल देखने को मिल सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आदेश दिया है कि वो पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाएं। बड़ी बात ये है कि बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पाकिस्तान को इस मैच से पहले दुश्मन देश बता दिया है। ऐसे में अब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले में अब और ज्यादा तल्खी देखने को मिल सकती है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीम रविवार को आमने-सामने होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया को हाथ ना मिलाने का संदेश एक अक्टूबर को ही दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टीम विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाएगी। बीसीसीआई के उच्चाधिकारियों ने टीम को इस बारे में बता दिया है। भारतीय बोर्ड अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा।’ बता दें कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने कोलंबो गई है।

अन्य समाचार