मुख्यपृष्ठटॉप समाचारशिवतीर्थ पर रचा इतिहास! तूफानी बारिश और कीचड़ में निष्ठा का अद्भुत...

शिवतीर्थ पर रचा इतिहास! तूफानी बारिश और कीचड़ में निष्ठा का अद्भुत दर्शन…पौने घंटे तक एक भी शिवसैनिक ने मैदान नहीं छोड़ा…!!..शिवसेना का ऐतिहासिक दशहरा सम्मेलन…पाकिस्तान जानेवाले वांगचुक देशद्रोही तो नवाज शरीफ का केक खानेवाले मोदी क्या हैं?

-इसका हमें जवाब चाहिए…उद्धव ठाकरे का जोरदार हमला

-शिवसैनिकों की निष्ठा के दर्शन… पौने घंटे तक बारिश में भीगते रहे, मैदान में जमे रहे

-उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आएंगे क्या? ऐसा पूछते हो…अरे फिर ५ जुलाई को हमने क्या किया था? तब मैंने ही कहा था कि हम साथ आए हैं, साथ रहने के लिए!

– हमारा हिंदी से विरोध नहीं है, पर हम जबरदस्ती थोपना भी बर्दाश्त नहीं करेंगे!

सामना संवाददाता / मुंबई

आज के दौर में अन्याय के खिलाफ जो भी लड़ेगा वह जेल जाएगा, ऐसी स्थिति है। राज्य में जनसुरक्षा कानून लागू किया गया, जिसका सबने विरोध किया। इसे शहरी नक्सलवाद के लिए बताने वाले मुख्यमंत्री ने उसके लिए कोई उचित कारण बताया भी नहीं, लेकिन सोनम वांगचुक एक सच्चे देशभक्त हैं। उन्होंने लेह-लद्दाख जैसे दुर्गम इलाकों में कई काम किए। ठंड में तैनात जवानों के लिए सोलर शिविर बनाए। पानी की कमी को दूर करने के लिए ‘आइस स्तूप’ के जरिए पानी उपलब्ध कराया। जब तक वे मोदी के गुणगान करते थे तब तक देशभक्त थे, लेकिन जैसे ही सोनम वांगचुक ने लद्दाख के न्याय और हक के लिए संघर्ष शुरू किया, वे भाजपा की नजर में देशद्रोही हो गए।
पहले देशभक्त, अब देशद्रोही
मोदी ने उन पर रासुका कानून लगाया। इन कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जब तक मोदी की तारीफ करते रहे, तब तक वे देशभक्त थे, अब देशद्रोही वैâसे हो गए? एक सम्मेलन में पाकिस्तान गए तो सोनम वांगचुक देशद्रोही हो गए, लेकिन चुपके से पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ का केक खाने वाले मोदी कौन हैं? इसका जवाब भी भाजपा वालों को देना चाहिए। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल शिवतीर्थ पर शिवसेना के ऐतिहासिक दशहरा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये भाजपा पर इन शब्दों में जोरदार हमला किया।
मुंबई अडानी के चरणों में डाल देंगे!
भाजपावाले समर्पयामी कहते हुए मुंबई अडानी के चरणों में डाल देंगे!
हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवसेना का दशहरा सम्मेलन छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क मैदान में आयोजित किया गया था। जोरदार बारिश के बीच चारों ओर कीचड़ होने के बावजूद बड़ी संख्या में शिवसैनिक इस सभा में शामिल हुए और बारिश के बीच जहां भीगते हुए उद्धव ठाकरे जमकर विरोधियों पर हमला बोल रहे थे तो वहीं शिवसैनिक भी जोरदार बारिश में मैदान से टस से मस नहीं हुए। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मुंबई जीतने के लिए भाजपाई हमारे खिलाफ हो गए हैं। अगर हम जीतते हैं तो व्यापारियों के हाथों में मुंबई बिकने नहीं देंगे। मुंबई को अडानी के चरणों में नहीं डालने देंगे।
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को हमें उजागर करना होगा। जिस प्रकार से चाय पर चर्चा किया, उसी तरफ हमें भी भ्रष्टाचार पर चर्चा करना होगा। चाय की छोटी टपरी पर बैठकर हमें भ्रष्टाचार पर चर्चा से शुरुआत करनी होगी और भक्तों के आंखों से पट्टी निकालना होगा और उन्हें असली देशभक्ति क्या है यह दिखाएंगे। इसका प्रयास हमें करना होगा।
भाजपा अपने झंडे से हरा रंग हटाए फिर हमें हिंदुत्व सिखाए!
हम पहले कुछ बोलेंगे नहीं, लेकिन हम पर किसी ने हमला किया तो उसे छोड़ेंगे नहीं। हमारे ऊपर मत आओ, नहीं तो तुम सभी की टोपी पहनी हुई फोटो लटकी नजर आएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे हिंदुत्व पर सवाल करने वाली भाजपा पहले अपने झंडे से हरे रंग को निकाल दे, फिर हमें हिंदुत्व सिखाए।
भाजपा हमारे लिए अमीबा हो गई है
उद्धव ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार पर मणिपुर हमले को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि तीन साल तक मणिपुर जलता रहा, लेकिन मोदी वहां नहीं गए। अब मणिपुर गए, तो कहा कि मणिपुर के नाम में ही छिपा है ‘मणि’। यह मणि उन्हें दिख गई, लेकिन वहां के लोगों की आंखों के आंसू नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि एक तरफ ये लोग मुस्लिमों को गालियां देंगे, उन्हें देशद्रोही कहेंगे और दूसरी तरफ आरएसएस के मोहन भागवत दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों से मिलेंगे। उनके साथ मुस्लिम नेता मंच साझा करेंगे। यही इनकी नीति है। यह भाजपा हमारे लिए अमीबा हो गई है।
बाप देशभक्ति का ढोंग करता है, बेटा पाकिस्तान से क्रिकेट खेलता है
पहलगाम में धर्म पूछकर पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे नागरिकों की हत्या की। उसी पाकिस्तान के साथ ये क्रिकेट खेलते हैं? एक तरफ बाप देशभक्ति का नाटक करता है और दूसरी तरफ बेटा पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलता है। इस घराने की राजनीति पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने अमित शाह और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हमारे ठाकरे घराना के पीछे पड़े हैं। मुझे ठाकरे घराना पर गर्व है। यह जो व्यापार में घराने शाही चला रहे हैं, उसका क्या?

महाराष्ट्र को रसातल में ले गए…देश के दसवें नंबर के मुख्यमंत्री हैं फडणवीस!-उद्धव ठाकरे
सीएम देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को रसातल में ले गए। अभी एक सर्वे में महाराष्ट्र के सीएम को १०वें स्थान पर रखा गया है। यह तो है इनकी हालत। दशहर सम्मेलन में शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे ने इन शब्दों में भाजपा सरकार पर हमला किया।
उद्धव ठाकरे ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि आदमी वैâसे बदलता है देखिए, इस राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री जब विपक्ष में थे, तो बाढ़ आने पर ‘बाढ़ आपदा घोषित करो’ कहते थे। आज वही कहते हैं कि बाढ़ आपदा नाम की कोई संकल्पना ही नहीं। बिना किसी मापदंड के सरकार को प्रति हेक्टेयर पर ५० हजार रुपए देना चाहिए। हमारी सरकार के समय हमने कर्जमाफी की थी। कई दशक पहले विदर्भ में आए भूकंप की तरह आज राज्य पर भारी संकट आया है। इस बाढ़ आपदा में जनता को मदद के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। जब हमारी सरकार थी तो हमने तुरंत कर्जमाफी दी थी, जबकि उसके बाद कोरोना का भी संकट आया था। उसमें भी हमने राज्य की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं सहित खाद्य सामग्री आदि पर विशेष जोर दिया था।
आरएसएस पर जोरदार हमला
उन्होंने कहा कि संघ का जो दशहरा सम्मेलन हुआ, उस पर मैं जरूर बोलूंगा। संघ को १०० साल पूरे हुए और ठीक आज गांधी जयंती है। यह महज संयोग है या कुछ और, पता नहीं। मैं मोहन भागवत को बताना चाहूंगा कि आरएसएस के जिस पेड़ को बनाने के लिए १०० साल लग गए, आज उस पेड़ में जहरीले फल लद गए हैं। उन्होंने कहा कि यही कहते हैं कि देश का हर नागरिक हिंदू है। लेकिन इनके ही चेले-चपाटे हिंदुत्व के नाम पर सवाल उठा रहे हैं। हिंदुत्व के नाम पर ये लोग लोगों की हत्या करते हैं। यह कृत्य फर्जी गोरक्षकों के हाथों से हो रहा है। उसी समय असम में भाजपा का मुख्यमंत्री रहते हुए वहां बीफ खाना मान्य है। तो पहले अपनी नीति साफ करो और फिर हमारे सामने बोलो। यहां गौ माता बोलते हैं, बाहर जाकर खाते हैं। ये लोग हिंदू मुस्लिम में झगड़ा लगाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान से जोड़ते हैं। अरे वो हमारी बहन हैं। बिल्किस बानो पर अत्याचार करने वाले भाजपाई को पीएम मोदी कहते हैं कि मुस्लिम महिला से राखी बंधवाओ। भाजपा का ना तो कोई आकार है, ना आवाज है, ना ही कोई नीति और ना ही कोई ध्येय है।
कमलाबाई ने चारों तरफ कीचड़ किया
ऐसे लोग ही असली जिंदगी का सोना हैं, जो एक-दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं। इसलिए ही शिवसेना को तोड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन उन्होंने जो ले लिया, वह पीतल था, सोना तो मेरे पास ही है। बाघ की खाल ओढ़ने की बात तो सबको पता है, लेकिन अब सफेद शॉल ओढ़ा हुआ गधा हम देख रहे हैं। आखिर गधा तो गधा ही रहता है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ कीचड़ पैâला है और इसके लिए जवाबदेह कमलाबाई है। भाजपा ने अपना कमल खिलाने के लिए जो चारों ओर कीचड़ पैâला दिया है। उससे लोगों का भविष्य खराब हो गया है।

अन्य समाचार