मुख्यपृष्ठनए समाचारकुबेर नगरी को लूटने नहीं देंगे!-नितिन बानगुडे पाटील

कुबेर नगरी को लूटने नहीं देंगे!-नितिन बानगुडे पाटील

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के दशहरा सम्मेलन में उपनेता नितिन बानगुडे पाटील ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
पाटील ने वर्तमान सरकार को ‘पूरी तरह किसान विरोधी’ बताते हुए कहा कि मुंबई कुबेर नगरी है और वह उसे लूटने नहीं देंगे। सरकार केवल राजनीतिक समीकरणों में उलझा रही है।
सभा में उमड़े शिवसैनिकों और शिवप्रेमियों को संबोधित करते हुए पाटील ने कहा कि राज्यभर में किसान आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि खेती-बाड़ी घाटे का सौदा बन चुकी है और किसान अपने परिवार के भविष्य को लेकर हताश हो रहे हैं।
पाटील ने कहा कि बीते कुछ महीनों में २८ किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, सिंचाई सुविधाएं सीमित हैं और कर्जमाफी की घोषणाएं केवल कागजोेंं तक सिमटकर रह गई हैं। आज खेत खाली हो रहे हैं, किसान कर्ज में डूबकर जान दे रहे हैं और सरकार के मंत्री जश्न मना रहे हैं। पाटील ने राज्य सरकार को सीधे-सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज आधा देश रोजगार के लिए मुंबई पर निर्भर है। मुंबई केवल देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं, बल्कि कुबेर की नगरी है। आओ शपथ लें कि इसे लूटने नहीं देंगे।

अन्य समाचार