मुख्यपृष्ठनए समाचारसंपूर्ण दादर परिसर भगवामय... शिवतीर्थ पर निष्ठा की बाढ़ लेकर उमड़ पड़े...

संपूर्ण दादर परिसर भगवामय… शिवतीर्थ पर निष्ठा की बाढ़ लेकर उमड़ पड़े शिवसैनिक!.. भीड़ से खचाखच भरे रहे सभी मार्ग

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवतीर्थ पर चली असंख्य शिवसैनिकों की भीड़ से संपूर्ण दादर परिसर भगवामय हो गया था। तेज बारिश में वृद्धजन, महिलाएं और छोटे-छोटे शिवसैनिक मानो शिवतीर्थ पर निष्ठा की बाढ़ लेकर उमड़ पड़े थे। भगवा टोपी, भगवा परिधान, भगवा झंडे, भगवा छाता और हाथों में जलती मशाल लेकर शिवसैनिक शिवतीर्थ की ओर बढ़ते गए। दादर का सेनापति बापट मार्ग, वीर कोतवाल उद्यान मार्ग, केलकर मार्ग, एस.के. बोले मार्ग आदि सभी सड़कें शिवसैनिकों की भीड़ से खचाखच भर गई थीं।
शिवसैनिकों के अनुशासन का दर्शन
प्रभादेवी का एलफिंस्टन पुल और सायन ब्रिज बंद होने के कारण दादर के तिलक पुल पर दबाव आ गया था। तिलक पुल पर यातायात जाम हो रहा था, लेकिन शिवसैनिकों ने अद्भुत अनुशासन का परिचय दिया और आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसकी पूरी सावधानी रखी। असंख्य शिवसैनिकों ने पंक्ति का अनुशासन निभाते हुए शिवतीर्थ पहुंचना जारी रखा। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शिवसैनिक तत्पर बने रहे।
शिवसैनिकों का अखंड प्रवाह
दशहरा सम्मेलन में शिवसेना नेताओं के भाषण शुरू होने के बाद भी शिवसैनिकों का अखंड प्रवाह जारी रहा। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के ज्वलंत विचार सुनने के लिए महाराष्ट्र के कोने-कोने से शिवसैनिक उपस्थित हो रहे थे। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क मैदान के बाहर भी उमड़ी अपार भीड़ को संभालने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस समय यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस की मदद करने में शिवसेना कार्यकर्ता भी तत्पर रहे।

गद्दारों का करना क्या, नीचे सिर ऊपर पैर..!
निष्ठावान शिवसैनिकों ने शिवसेना का जयघोष करते हुए गद्दारों की जमकर खबर ली। ‘उद्धव साहेब अंगार हैं, बाकी सब भंगार हैं…’, ‘गद्दारों का करना क्या, नीचे सिर ऊपर पैर…’, ‘नीम का पत्ता कड़वा है… एकनाथ शिंदे…’ इस तरह गद्दारों के खिलाफ निष्ठावान शिवसैनिकों ने नारे लगाए।
‘उद्धव साहेब प्रधानमंत्री बनें’
शिवतीर्थ पर पहुंचा हर शिवसैनिक शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे पर अपार प्रेम व्यक्त कर रहा था। शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, ऐसा विश्वास और अपेक्षा शिवसैनिकों ने व्यक्त की। पुणे जिले के ६४ वर्षीय मोहन यादव ने पल्सर मोटरसाइकिल को आकर्षक ढंग से सजाकर उस पर ‘उद्धव साहेब भावी प्रधानमंत्री’ और ‘मनसे प्रमुख राज ठाकरे भावी मुख्यमंत्री’ का उल्लेख किया था।

अन्य समाचार