मुख्यपृष्ठग्लैमरओजी हिट...पवन कल्याण का सीक्‍वल का वादा

ओजी हिट…पवन कल्याण का सीक्‍वल का वादा

हिमांशु राज

तेलुगू सिनेमा के पावर स्‍टार और आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण के लिए इन दिनों खुशियों का डबल डोज चल रहा है। एक तरफ वे सियासत के मैदान में सुर्खियों में बने हुए हैं, तो दूसरी ओर उनकी नई फिल्‍म दे कॉल हिम ओजी बॉक्‍स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। सुजीत के निर्देशन में बनी इस गैंगस्‍टर थ्रिलर ने महज सात दिनों में 169.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 250 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्‍म की रफ्तार देखकर साफ है कि यह दूसरे ही हफ्ते में अपने बजट को निकाल लेगी।लेकिन जश्‍न की असली वजह सिर्फ इतनी नहीं है। पवन कल्‍याण ने फैंस को और भी बड़ा सरप्राइज दे दिया है। उन्‍होंने ऐलान किया है कि ओजी सिर्फ एक फिल्‍म नहीं, बल्कि एक नई फ्रैंचाइज की शुरुआत है। आने वाले समय में दर्शकों को इसके न सिर्फ सीक्‍वल, बल्कि एक प्रीक्‍वल की भी सौगात मिलेगी। यानी पवन कल्‍याण का यह गैंगस्‍टर अवतार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर लंबे समय तक अपना जलवा दिखाने जा रहा है और साथ ही तेलुगू इंडस्‍ट्री को एक नई एक्‍शन सीरीज का तोहफा भी देगा।

अन्य समाचार