मुख्यपृष्ठग्लैमरफुले के लिए मिले प्यार के लिए मैं बेहद आभारी हूं-पत्रलेखा 

फुले के लिए मिले प्यार के लिए मैं बेहद आभारी हूं-पत्रलेखा 

हिमांशु राज

पत्रलेखा इन दिनों अपनी दमदार अदाकारी के लिए मिली तारीफ और प्यार को पूरे दिल से महसूस कर रही हैं। फिल्म फुले में सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाने वाली इस अभिनेत्री ने जिस गहराई और सच्चाई से अपनी भूमिका को पर्दे पर जिया है, उसकी सराहना दर्शक और समीक्षक दोनों कर रहे हैं।अपने करियर के इस पड़ाव पर सोचते हुए पत्रलेखा ने कहा, “फुले के बाद मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। पिछले कुछ हफ्तों में मुझे कई बेहतरीन पटकथाएँ और नए अवसर मिले हैं। मैं सबको ध्यान से पढ़ रही हूं और चुनने में वक्त ले रही हूं। आने वाले दिनों के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और दिसंबर से अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाली हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरे सफर में मेरा साथ दिया।”वर्षों से पत्रलेखा ने अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से अपनी पहचान बनाई है और फुले ने बतौर कलाकार उनकी छवि को और मजबूत किया है। नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चाओं और दिसंबर में उनकी अगली फिल्म की तैयारी के साथ अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वह आगे पर्दे पर क्या नया लेकर आती हैं।

अन्य समाचार