मुख्यपृष्ठग्लैमरवामीका गब्बी का हाई-ऑक्टेन मलयालम कमबैक-टिक्की टाका

वामीका गब्बी का हाई-ऑक्टेन मलयालम कमबैक-टिक्की टाका

हिमांशु राज

बॉलीवुड अभिनेत्री वामीका गब्बी मलयालम सिनेमा में एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। बहुप्रतीक्षित एक्शन स्पेक्टेकल टिक्की टाका में वह असिफ अली के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित वी.एस. ने किया है, जो अपनी सराही गई फिल्म काला के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म दर्शकों को एड्रेनलिन से भरपूर अनुभव देने का वादा करती है।वामीका ने मलयालम सिनेमा में पहली बार टोविनो थॉमस के साथ गोधा (निर्देशक – बैसिल जोसेफ) में डेब्यू किया था। अब वह एक बड़े मल्टी-लैंग्वेज प्रोजेक्ट टिक्की टाका के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं, जो हिंदी, तेलुगु और मलयालम तक फैली उनकी पैन-इंडिया उपस्थिति को और भी मज़बूत करता है।फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर पहले ही चर्चा बटोर चुका है। इस पोस्टर में सात सिल्हूट नज़र आते हैं-चार पुरुष और तीन महिलाएँ, सभी हथियारों से लैस, धुएं और अंधेरे में डूबे शहरी परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए। इन विज़ुअल्स ने साफ इशारा दे दिया है कि फिल्म में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरपूर सफ़र देखने को मिलेगा। रिलीज़ डेट भी तय हो चुकी है-क्रिसमस 2025।टिक्की टाका के अलावा वामीका के पास नौ से अधिक रिलीज़ पाईपलाइन में हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उनकी आने वाली फिल्मों में भूत बंगला (अक्षय कुमार के साथ), दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग (जया बच्चन और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ), पति पत्नी और वो 2 (आयुष्मान खुराना के साथ) और तेलुगु एक्शनर जी2 शामिल हैं।टिक्की टाका से वामीका एक बार फिर साबित कर देती हैं कि वह भाषाओं और शैलियों के बीच सहजता से सफ़र कर सकती हैं और अपनी पैन-इंडिया स्टारडम को और मज़बूत बना रही हैं।

अन्य समाचार