मुख्यपृष्ठसमाचारताड़देव में सजी माता की चौकीभक्ति संगीत में गायकों ने बांधा समा 

ताड़देव में सजी माता की चौकीभक्ति संगीत में गायकों ने बांधा समा 

सामना संवाददाता / मुंबई

विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से दक्षिण मुंबई के ताड़देव में माता की चौकी का आयोजन किया गया। गणेश इमारत परिसर में आयोजित  माता की चौकी में महिला एवं पुरुष भजन गायकों ने सुमधुर भजनों से न केवल समा बांध दिया, बल्कि भक्ति संगीत से विश्व शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता के भक्त और स्थानीय निवासियों की भीड़ जुटी।
माता की चौकी में उपस्थित भक्तों ने माता का दर्शन कर आदिशक्ति से आशीर्वाद मांगा, जिससे वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर आयोजक अमित हीरालाल गुप्ता, सुजीत गुप्ता और गुप्ता परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। माता की चौकी में लोगों ने गायकों के साथ तालियां बजाते हुए माता का गुणगान किया।

अन्य समाचार