मुख्यपृष्ठसमाचारअण्णासाहेब कनिष्ठ महाविद्यालय में हिंदी भाषा पखवाड़े का उत्साहपूर्ण समापन

अण्णासाहेब कनिष्ठ महाविद्यालय में हिंदी भाषा पखवाड़े का उत्साहपूर्ण समापन

सामना संवाददाता / वसई

अण्णासाहेब कनिष्ठ महाविद्यालय में हिंदी भाषा पखवाड़ा बड़े उत्साह से मनाया गया। 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर हस्तलिपि प्रतियोगिता, ब्लॉग लेखन, फीचर लेखन, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नमंजूषा जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पखवाड़े का समापन बुधवार, 1 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता और भाषायी एकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों तथा पारितोषिक वितरण समारोह के साथ हुआ। इस उपक्रम की विशेषता यह रही कि मराठी विषय के विद्यार्थियों ने भाषायी भेदभाव को दूर कर समाज में एकता का संदेश देने हेतु यह सराहनीय प्रयास किया।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन कनिष्ठ महाविद्यालय की वरिष्ठ हिंदी विषय की अध्यापिका मनीषा गावड ने किया। इस आयोजन में श्वेता मिश्रा, सोनाली राऊत और हितेंशा पाटील का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस उपक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रा. अरविंद उबाळे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह कनिष्ठ महाविद्यालय के उपप्राचार्य और पदार्थविज्ञान विषय के प्राध्यापक प्रा. हेमंत डोंगरे तथा कनिष्ठ महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग प्रमुख सौ. भारती तोरणे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अन्य समाचार