मुख्यपृष्ठनए समाचारगणेश नाईक ने फिर साधा शिंदे पर निशाना... मूर्खों ने एफएसआई बढ़ाकर...

गणेश नाईक ने फिर साधा शिंदे पर निशाना… मूर्खों ने एफएसआई बढ़ाकर नई मुंबई को कर दिया बर्बाद!.. बोले-निकम्मों के हाथों में मत दो सत्ता

सामना संवाददाता / मुंबई

नई मुंबई जैसे नियोजित शहर में मूर्खों ने एफएसआई बढ़ाकर शहर को बर्बाद कर दिया। ऐसे निकम्मों के हाथ में सत्ता मत दो। ऐसे शब्दों में वन मंत्री गणेश नाईक ने अप्रत्यक्ष रूप से उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा स्वीकृत की गई एफएसआई का पूरा उपयोग कर लिया जाए तो शहर में चलना मुश्किल हो जाएगा। शहर में गाड़ियां नहीं आएंगी। अगर मनपा की सत्ता ऐसी मानसिकता वाले लोगों के हाथों में चली गई तो शहर में अराजकता पैâल जाएगी इसलिए इन निकम्मों को सत्ता से दूर रखें। ऐसा जोरदार हमला शिंदे का नाम लिए बगैर नाईक ने बोला।
पूर्व नगरसेवक दशरथ भगत द्वारा वाशी के सिडको प्रदर्शनी केंद्र सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नाईक ने कहा कि आप लोग जो चाहेंगे, वही यहां पर चलेगा, लेकिन जिन लोगों की मानसिकता पैसे कमाने की है, ऐसे लोगों के पास सत्ता नहीं आनी चाहिए इसलिए इन्हें सत्ता से दूर रखें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगला जनता दरबार सोमवार को ठाणे शहर के गडकरी रंगायतन में आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। गणेश नाईक ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार के माध्यम से ८० प्रतिशत काम मौके पर ही हो जाते हैं। नाईक ने यह भी संकेत दिया कि जनता दरबार आगे भी जारी रहेगा।
ठाणे की मनपाओं में अधिकतर अधिकारी भ्रष्ट!
ठाणे मनपा के उपायुक्त शंकर पटोले के रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार होने के बाद विभिन्न स्तरों से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। अब वन मंत्री गणेश नाईक ने भी इस पर टिप्पणी की है। नाईक ने कहा है कि ठाणे जिले की स्थानीय निकायों में अधिकतर अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है और अब सब कुछ शुद्ध होने लगा है। ठाणे स्थित मोह विद्यालय का स्वर्ण महोत्सव समारोह कल शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अन्य समाचार