हिमांशु राज
ऋषभ शेट्टी ने अपने 9 साल के निर्देशन सफर में चार फिल्मों का निर्देशन किया है, जो सभी बॉक्स ऑफिस हिट रही हैं। उनकी फिल्मों की सफलता का राज़ उनकी सच्ची कहानियों और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गहराई में छिपा है। सिर्फ एक्टर के तौर पर ही नहीं अपितु उन्होंने एक निर्देशक के तौर पर भी अपने करियर में बड़ी कामियाबी हासिल की है.इन्होंने 2016 में रिकी से शुरुआत की, जिसने लगभग २५ करोड़ रुपये की कमाई करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद 2018 की सर्किट ने लगभग ४० करोड़ रुपये की कमाई कर कपूरा मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया।2019 की फिल्म बेल बॉटम ने कॉमेडी के साथ दर्शकों को खूब रसीक किया और ५० करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। लेकिन असली धमाका 2022 में आई कांतारा से हुआ। यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को नए आयामों में पेश करती है। कांतारा ने देश-विदेश में धूम मचाई और ३०० करोड़ रुपये के करीब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर ऋषभ शेट्टी को सिनेमा के बड़े नामों में शामिल कर दिया।ऋषभ शेट्टी की फिल्में केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं; वे भारतीय समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से दिखाने में विश्वास रखते हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों को भावनात्मक और सांस्कृतिक स्तर पर जोड़ती है, जो उनकी सफलताओं की बड़ी वजह है। आज तक वे कभी भी बॉक्स ऑफिस की जंग में पीछे नहीं रहे हैं, और उनकी हर फिल्म ने साबित किया है कि सच्ची कहानियां और दिल से बनाई गई फिल्में दर्शकों के दिल में हमेशा जगह बनाती हैं। ऋषभ का यह सफर भारतीय सिनेमा के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
