मुख्यपृष्ठग्लैमर७०वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स २०२५ के लिए राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया...

७०वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स २०२५ के लिए राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया ने की विजेताओं की घोषणा

सोम मिश्रा “शिवम”

मुंबई: कल मुंबई के एक पांच सितारा होटल में ७०वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स २०२५ विद गुजरात टूरिज्म के तहत टेक्निकल और राइटिंग कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा करने के लिए फिल्मफेयर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जहां हिंदी सिनेमा की प्रतिभा और उत्कृष्टता को सम्मानित करने वाले इस ऐतिहासिक संस्करण में कई दिग्गज शामिल हुए।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, गुजरात सरकार के पर्यटन सचिव राजेंद्र कुमार (आईएएस), हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीओओ तरुण गर्ग, वर्ल्डवाइड मीडिया के निदेशक और ज़ेनएल, बीसीसीएल टीवी एवं डिजिटल नेटवर्क के सीईओ रोहित गोपाकुमार और फिल्मफेयर के एडिटर-इन-चीफ  जितेश पिल्लई मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।जहां टेक्निकल और राइटिंग अवॉर्ड कैटेगरी के विजेताओं की भी घोषणा की गई। बॉस्को-सीज़र को ‘बैड न्यूज’ के गीत तौबा तौबा के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला। मुञ्जा के लिए री-डिफाइन को बेस्ट वीएफएक्स अवॉर्ड मिला। लापता लेडीज के लिए राम संपत को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और दर्शन जालान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन अवॉर्ड से नवाजा गया। किल के लिए रफे मेहमूद ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, मयूर शर्मा ने बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन, सुभाष साहू ने बेस्ट साउंड डिज़ाइन और शिवकुमार वी. पनिकर ने बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड जीता। बेस्ट एक्शन का खिताब किल के लिए सियोंग ओह और परवेज़ शेख को मिला। वहीं राइटिंग कैटेगरी में आर्टिकल ३७० के लिए आदित्य धर और मोनल ठक्कर को बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड दिया गया। लापता लेडीज के लिए स्नेहा देसाई को बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग, जबकि आई वांट टू टॉक के लिए रितेश शाह को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले का सम्मान मिला।

आगामी ११ अक्टूबर को अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन होना सुनिश्चित है, जिसकी मेजबान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, फिल्ममेकर और शोमैन करण जौहर और एक्टर मनीष पॉल। यह रात बॉलीवुड के दिग्गज सितारों अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, कृति सैनन, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के शानदार परफॉर्मेंस से और भी चमक उठेगी।जिसके लिए टिकट ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ पर खरीदे जा सकते हैं। इस अवसर पर गुजरात सरकार के पर्यटन सचिव राजेंद्र कुमार (आईएएस) ने कहा, “हमें खुशी है कि ७०वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन एक बार फिर गुजरात लौट रहा है। हमारे राज्य की विविध भौगोलिक सुंदरता, समृद्ध धरोहर और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। इस ऐतिहासिक संस्करण की मेजबानी यह साबित करती है कि गुजरात सिनेमा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का पसंदीदा गंतव्य बनने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को गर्व है कि लगातार तीसरे साल हम प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के टाइटल पार्टनर हैं। हुंडई में हम सिनेमा और मनोरंजन की उस ताकत पर विश्वास करते हैं, जो पूरे देश को एकजुट करता है।

फिल्मफेयर के साथ हमारा यह सहयोग हुंडई के विज़न ‘प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी’ का ही विस्तार है, जिसके जरिए हम लाखों सिनेप्रेमियों से जुड़ते हैं और ऐसी यादगार अनुभव देते हैं जो सिर्फ मोबिलिटी से कहीं आगे जाते हैं।” वहीं फिल्मफेयर एडिटर-इन-चीफ जितेश पिल्लई ने कहा, “हिंदी सिनेमा हमेशा से हमारे सपनों का आईना रहा है। वहीं अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “७०वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक ऐसी परंपरा है, जिसने सात दशकों तक बेहतरीन सिनेमा को सम्मान दिया है। फिल्मफेयर हर एक्टर का सपना रहा है, और उस आइकॉनिक ब्लैक लेडी को हाथ में थामना कभी अपना जादू नहीं खोता। वहीं तमन्ना भाटिया ने कहा, “फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का ७०वां संस्करण सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की पीढ़ियों का सफर दिखाने वाला ऐतिहासिक पल है। तो फिर आगामी ११ अक्टूबर को इस यादगार सफर का हिस्सा बनने के लिए आप सब भी हो जाइए तैयार आज ही टिकिट बुक करें।

 

 

अन्य समाचार