मुख्यपृष्ठग्लैमरश्रद्धा का मीठा इश्क

श्रद्धा का मीठा इश्क

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने चैटजीपीटी से पूछा, ‘बताओ मैं अभी सबसे ज्यादा फैटी डेजर्ट कौन सा खाऊं?’ इस सवाल के साथ श्रद्धा ने एक स्वादिष्ट केक का टुकड़ा भी शेयर किया और बैकग्राउंड में फिल्म कयामत से कयामत तक का गाना गजब का है दिन लगाया। यह पोस्ट देखकर साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस खाने की बेहद शौकीन हैं। इससे पहले भी उन्होंने गणपति विसर्जन के दिन ६ ‘उकडीचे मोदक’ खाए और मजाक में कहा कि ६ सितंबर को विसर्जन है, तो ६ मोदक तो खाने ही पड़ेंगे। शूटिंग के दौरान भी उन्हें जलेबी खाते देखा गया था, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, ‘शूटिंग तो बहाना है, जलेबी खाना असली वजह है।’ श्रद्धा का यह फूडी अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।

अन्य समाचार