-३८ सेकंड तक पीएम के सामने हाथ जोड़े खड़े रहे सीएम
-तेजस्वी ने नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर उठाए सवाल
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को ६२,००० करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, सम्राट चौधरी के साथ बैठे नीतीश कुमार लगभग ३८ सेकंड तक हाथ जोड़े बैठे दिखाई दे रहे हैं। नीतीश का इतने लंबे समय तक पीएम मोदी के लिए हाथ जोड़े रहना असामान्य लगता है। इस वीडियो को `एक्स’ पर शेयर करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, `क्या अजीब हरकतें करते मुख्यमंत्री जी मानसिक रूप से स्वस्थ दिख रहे हैं?’
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा है, ‘किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इतनी दयनीय स्थिति में देखकर आपको वैâसा लग रहा है? माननीय मुख्यमंत्री जी क्या अजीबोगरीब हरकतें करते हैं? क्या वह आपको मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई देते हैं?’ पोस्ट में यह भी पूछा गया है कि क्या किसी खास पार्टी ने उन्हें प्रसाद या अन्य खाद्य सामग्री देने के बहाने उनकी यह हालत की है। यह पोस्ट मुख्यमंत्री के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाती है। तेजस्वी यादव ने इस मामले में एक राजनीतिक दल पर भी हमला बोला है। यह घटना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के माहौल को और गरमा रही है, जहां राजनीतिक दल लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे।
`एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दयनीय स्थिति में देख आपको कैसा लग रहा है? क्या अजीब हरकतें करते माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको मानसिक रूप से सवस्थ दिखाई दे रहे हैं?’
-तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता
