समय सुबह ११ बजे
सामना संवाददाता / मुंबई
मूसलाधार बारिश के कारण खेत और घर-संसार तबाह होने से किसान बेसहारा हो गया है। किसानों को मुआवजा देने में महायुति सरकार टालमटोल कर रही है। मूसलाधार बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता मिले, इस मांग के लिए शिवसेना कल राज्यव्यापी आंदोलन करने जा रही है। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार, शिवसेना की ओर से आठ अक्टूबर को सुबह ११ बजे महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारी और तहसील कार्यालयों पर जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे।
सितंबर महीने में हुई अत्यधिक बारिश के कारण संपूर्ण महाराष्ट्र में खासकर मराठवाड़ा में कुल छह लाख हेक्टेयर कृषि की क्षति हुई है। लेकिन निक्कमी राज्य सरकार ने अब तक किसानों को मदद देने के मामले में कोई फैसला नहीं लिया है।
महाविकास आघाड़ी सरकार ने की थी कर्जमाफी
महाविकास आघाड़ी की सरकार के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्ज माफी कर किसानों को भरपूर राहत दी थी। लेकिन इस बार इस भयानक बाढ़ में सब कुछ गंवा चुके किसानों के प्रति वर्तमान महायुति सरकार को कोई संवेदना नहीं है।
शिवसेना निर्दयी सरकार के
खिलाफ कल सड़कों पर!
कल शिवसेना का राज्यव्यापी आंदोलन होने जा रहा है। किसानों की मांगों के लिए आवाज उठाते हुए इस निर्दयी सरकार का विरोध इस आंदोलन के माध्यम से किया जाएगा। इस आंदोलन में हजारों किसान और शिवसैनिक भाग लेंगे। इस तरह की जानकारी शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
ये हैं शिवसेना की मांगें…
– अत्यधिक बारिश के कारण हुई फसल क्षति के लिए किसानों को ५० हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की सीधी आर्थिक सहायता तुरंत घोषित की जाए।
– प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त महाराष्ट्र के सभी किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ किए जाए।
– फसल बीमा की कठिन शर्तों को पूर्ववत करके बीमा की राशि तुरंत किसानों के खाते में जमा कराई जाए।
– अत्यधिक बारिश के कारण घरों और पशुधन की हुई क्षति वाले नागरिकों को पुरानी शर्तें न लागू करते हुए उचित और पर्याप्त मुआवजा तुरंत दिया जाए।
