मुख्यपृष्ठसमाचारनौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

सामना संवाददाता / प्रतापगढ़

जयराजकुवरि बाबा पारस पाल सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक कमलेश सिंह के द्वारा आयोजित नौ कुण्डीय महायज्ञ एवं कथा के अंतिम दिन आज मंगलवार की सुबह जहां यज्ञ में दो दर्जन से अधिक जोड़ों ने भाग लेते हुए यज्ञ कुंड में हवन डालते हुए स्वयं एवं लोक कल्याण की कामना की, वहीं कथा व्यास ने राम कथा में रामचरितमानस की चौपाई” कर्म प्रधान विश्व करि राखा। जो जस करय सो तस फल चाखा।।” के माध्यम से बताया कि जो जैसा कर्म करता है वैसा ही फल उसे प्राप्त होता है। रामकथा में सदन कसाई की कथा का विस्तार से वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। बीच-बीच में हरिद्वार से पधारें कौशल जी की टीम ने संगीतमय भजन कीर्तन के माध्यम से भी कथा को ऊंचाई प्रदान की। “दुनिया से सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं” तथा “एक झोली में फूल खिले हैं, एक झोली में कांटे ,कोई कारण होगा” नामक भजन सुन कर श्रोता झूम उठे। इंद्र भगवान की प्रसन्नता के साथ श्रोतागण बरसात से ज्यादा कथा श्रवण में भीगे दिखे। वही बीच-बीच में कथा व्यास ने राजनीति में भारत देश की उचाई पर जाने की चर्चा करते हुए कहा कि भारत एक बार पुनः विश्व का गुरु होगा। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं बल्कि यह भविष्य वक्ताओं का कथन है। यज्ञ में मुख्य रुप से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मणपुर तृतीय उमा सिंह पत्नी कमलेश सिंह, ग्राम प्रधान लीलापुर प्रिया सिंह पत्नी दुर्गेश सिंह, दमयंती देवी, अर्क सिंह, आरुष सिंह, डॉ. बंदना सिंह, बिंदु सिंह, संगीता सिंह, सहित तमाम गणमान्य भक्तों ने यज्ञ के साथ-साथ गायत्री मां की आरती में भाग लिया। वहीं कथा में मुख्य रूप से सरस्वती कॉलेज लालगंज की निर्देशक राम अवधेश, सगरा सुंदरपुर के सरस्वती विद्यालय के प्रधानाचार्य, डॉ वीरेंद्र सिंह लालगंज, प्रधानाध्यापक जय सिंह, प्रबंधक बृजेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह, जय राजकुवरि बाबा पारस पाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश सिंह, व्यवस्थापक गणेश प्रताप सिंह उर्फ काशी, अरविंद तिवारी, प्रमोद पांडे, भानुप्रताप सिंह साईं, विजय पांडे प्रधानाचार्य जी राघवेंद्र सिंह,सोनू यादव, अविनाश प्रताप सिंह ,शुभम सिंह, अंकित सिंह, अमित श्रीवास्तव, साकेत शुक्ला, संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त गण एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

समाज के वरिष्ठों को काशी ने किया सम्मानित

लीलापुर साहबगंज में श्रीरामकथा के कार्यक्रम में पहुंचे भानु प्रताप सिंह साई बड़े मुंशी अपनी धर्म पत्नी दमयंती देवी व नाती अर्क व आरुष, मुन्नू काका, राजा राणा सूबेदार सिंह चौहान राज भवन मेढ़ावा ने कमलेश बहादुर सिंह, प्रबंधक ब्राह्मी बालिका इण्टर कालेज बृजेन्द्र प्रताप सिंह ( बब्लू), दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रताप सिंह (काशी), धीरज सिंह, सूर्यभान सिंह, चंद्रभान सिंह से मुलाकात कर रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की शुभकामनायें दीं।

अन्य समाचार