मुख्यपृष्ठग्लैमरयामी का खुलासा

यामी का खुलासा

यामी गौतम का बचपन में कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं था। वे पढ़ाई में तेज थीं और बचपन से ही उनका सपना था कि वे एक दिन आईएएस अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई। पढ़ाई के दौरान किसी करीबी ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी, जिससे उनका करियर नई दिशा में बढ़ा। मॉडलिंग करते हुए ही उन्हें एक टीवी शो का ऑफर मिला और फिर उन्होंने छोटे पर्दे पर काम शुरू किया। बाद में यामी ने साल २०१२ में फिल्म ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। वे अब तक हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं की २७ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यामी एक सफल और खूबसूरत अभिनेत्री हैं और उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से ३४० करोड़ की कमाई भी की है। उनकी शादी एक फिल्म डाइरेक्टर से हुई है।

अन्य समाचार