‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मुंबई यातायात पुलिस का ध्यान पूर्व उपनगर के गोवंडी क्षेत्र की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जहां जगह-जगह बन रही पार्किंग गाड़ी चालकों व राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। जहां कहीं थोड़ी सी भी जगह खाली दिख जाती है, वहां दूसरे ही दिन गैरकानूनी पार्किंग बन जाती है, जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी है। लेकिन उनकी खामोशी से ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने इन खाली जगहों को पार्किंग माफियाओं को भाड़े पर दे रखा है। घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर गाड़ी के चलने की जगह कम और पार्किंग की जगह ज्यादा है। डंपिंग सिग्नल से लेकर बैगनवाड़ी सिग्नल तक घाटकोपर जानेवाली दिशा पर आधे से ज्यादा सड़क पर गैरकानूनी पार्विंâग होती है। अत: यातायात पुलिस अधिकारियों से मेरा अनुरोध है कि जगह-जगह बन रही गैरकानूनी पार्किंग पर रोक लगाकर वो लोगों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाएं।
-गफ्फार शेख, गोवंडी
