मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा राज, खतरे में संविधान... खुलेआम हो रही न्याय की हत्या!

भाजपा राज, खतरे में संविधान… खुलेआम हो रही न्याय की हत्या!

-रायबरेली में दलित युवक की हत्या पर राहुल-खड़गे ने योगी सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या को इंसानियत और संविधान की हत्या बताया है। दोनों नेताओं ने इस मामले पर संयुक्त बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने बयान जारी करते हुए लिखा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं, इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है और जिसकी जिंदगी सस्ती समझी जाती है।
राहुल गांधी ने आगे लिखा, `देश में नफरत हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है और इंसाफ की जगह डर ने। मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम और क्रूर हत्या की कांग्रेस पार्टी कड़ी से कड़ी निंदा करती है। जो रायबरेली में हुआ, वह इस देश के संविधान के प्रति घोर अपराध है। दलित समुदाय के प्रति अपराध है और इस देश व समाज पर कलंक है।
देश में बढ़ रहा है दलितों पर अत्याचार
देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अपराध की संख्या हद से ज्यादा बढ़ चुकी है। चाहे हाथरस और उन्नाव में महिलाओं के खिलाफ अपराध हों, रायबरेली में हरिओम की हत्या कुछ समय पहले रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या। मध्य प्रदेश में एक नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की अमानवीय घटना, ओडिशा और मध्य प्रदेश में दलितों की निर्मम पिटाई या फिर हरियाणा के पहलू खान और उत्तर प्रदेश के अखलाक की हत्या, हर घटना हमारे समाज, प्रशासन और सत्ताधारी शक्तियों की बढ़ती हुई संवेदनहीनता का दर्पण है।

अन्य समाचार