मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिडॉ खंडू मालवे को संत ज्ञानेश्वर पुरस्कार

डॉ खंडू मालवे को संत ज्ञानेश्वर पुरस्कार

मुंबई: राष्ट्रीय कवि डॉ खंडू रघुनाथ मालवे- खरमा को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में संत ज्ञानेश्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मराठा मंदिर, जीवाजी राव शिंदे सभागार में विश्व शिक्षक दिवस पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के डॉ प्रभु चौधरी, डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष के डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, तथा प्रमुख अतिथि भारतीय नार्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार डॉ सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक- नॉर्वे एवं डॉ रोशनी किरण, लेखक प्रभु अग्रहारकर, विरासत की संपादक रागिनी शाह, प्राध्यापक डॉ वेद प्रकाश दुबे, आदिज्ञान के संपादक जीत सिंह चौहान एवं समारोह संयोजक माया मेहता की उपस्थिति में डॉ मालवे को यह पुरस्कार दिया गया। पश्चिम रेलवे के कर्मचारी डॉ मालवे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे लोकनेता, लोककवि, हिंदी मराठी कवि हैं।उनकी हिंदी कविताओं की पुस्तक असली सवेरा समेत पांच पुस्तकें प्रकाशित हैं। फ़िल्म निर्देशक, संपादक मालवे को अन्य कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

अन्य समाचार