मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रोलर्स के निशाने पर दीपिका

ट्रोलर्स के निशाने पर दीपिका

फिल्म ‘अमर प्रेम’ का मशहूर गीत ‘कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना…’ इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर शत-प्रतिशत फिट बैठ रहा है। दरअसल, इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक दीपिका और रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें अबू धाबी के ‘शेख जायद ग्रैंड मस्जिद’ में नजर आ रहे रणवीर जहां लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका पहली बार हिजाब में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने वैâप्शन में लिखा, ‘मेरा सुकून।’ वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नजर आए, वहीं कुछ ने यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि जिस उत्साह से वो विदेशी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, अगर वही जोश भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने में दिखाते तो बेहतर होता। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘कभी आपने इंडिया के लिए, किसी मंदिर के लिए ये सब नहीं किया… अबू धाबी में हिजाब पहन रही हैं।’

अन्य समाचार