मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिआरडीजे ट्रस्ट कन्यादान अभियान का सम्मान समारोह संपन्न

आरडीजे ट्रस्ट कन्यादान अभियान का सम्मान समारोह संपन्न

सामना संवाददाता / मीरा-भायंदर
मंगलवार को मीरा रोड-भायंदर में ‘राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट कन्यादान परिवार’ की सर्वसाधारण महासभा व कन्यादान परिवार सम्मान समारोह संपन्न हुआ। संस्था पिछले ९ वर्षों से सर्वजाति सामूहिक विवाह का आयोजन करते आ रही है। इस आयोजन के लिए संस्था में करीब ४,००० महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की विशाल टीम है। इस टीम में सुपर ३० लीडर, सुपर ३० टीम लीडर और सुपर एक्शन फोर्स इस तरह से सभी को कार्य दिया जाता है। सभा में साल भर किए हुए कार्यों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जागृति पंड्या, रागिनी सिंह, नीलम शर्मा, विभा सिंह, कला मोदी, राजेश्वरी शर्मा, नीलम मिश्रा, पुष्पा वैष्णव, भानू बुकेलिया, राजेश्वरी देवरूखकर, अलका अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, अनुसूया शर्मा, शोभा वाघेला, संजय वाघेला, उषा कनौजिया, वैâलाश बेन मालवीया, सुनीता जांगिड़, कामिनी व्यास, सोनल शिंदे, सुमन जांगिड़, रेखा बारिया, सुनील शर्मा, राधा राजपुरोहित, गायत्री जांगिड, भंवरी चौधरी, अनिला चौधरी, रीना मिश्रा, नवरत्न के रूप में डॉ. अर्चना देशमुख, कामिनी व्यास, उमेश गड़िया व महिला अध्यक्ष एकता पारीक, सुषमा सोनी, भक्ति सचदेव को संस्था के संरक्षक देवेंद्र पोरवाल, पदाधिकारी दिनेश जानी, जितेंद्र शर्मा, डी. एन. शर्मा, शीला शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धमेंद्र शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, साथ ही रविवार, ३० नवंबर को बोरीवली (प.) में २१ बेटियों के विवाह समेत ‘मेरा मायका’ बनाने के लिए कार्यकताओं को निस्वार्थ सेवा, समर्पण और त्याग की भावना से सेवा कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान सभी दानदाताओं और शुभचिंतकों का दिल से आभार प्रकट किया गया।

अन्य समाचार