मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट, दुर्घटनाओं के बाद जागी मनपा!

मुंबई में रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट, दुर्घटनाओं के बाद जागी मनपा!

-१७ अक्टूबर तक चलाएगी जागरूकता अभियान
-कांदिवली में हुई दुर्घटना में ६ महिलाएं और घाटकोपर में ४ पुरुष गए थे झुलस
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में पिछले कुछ दिनों में रसोई गैस सिलिंडर विस्फोटों और जानमाल के नुकसान की बढ़ती घटनाओं के बाद मनपा प्रशासन की नींद खुली है। मुंबई मनपा ने अब गैस सिलिंडर के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुंबई में ३५० से अधिक स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कुछ दिनों पहले मुंबई के कांदिवली और घाटकोपर में गैस सिलिंडर विस्फोट की घटनाएं हुई थीं। कांदिवली दुर्घटना में छह महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जबकि घाटकोपर दुर्घटना में एक व्यावसायिक गैस सिलिंडर फटने से चार पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस पृष्ठभूमि के मद्देनजर मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मुंबई में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया था। मुंबई मनपा ने गैस सिलिंडर वितरण कंपनियों भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सहयोग से आगामी १७ अक्टूबर तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र आंबुलगेकर ने बताया कि इस अभियान के तहत बृहन्मुंबई मनपा क्षेत्र में ३५० से अधिक जगहों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जागरूकता अभियान के तहत मुंबई में ३५० से अधिक जगहों पर गैस सिलिंडर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देकर जागरूकता पैâलाई जाएगी। साथ ही अनधिकृत गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई में २५ लाख गैस सिलिंडर ग्राहक
मुंबई में भारत पेट्रोलियम के लगभग १४ लाख ५० हजार घरेलू गैस सिलिंडर ग्राहक हैं और इसके अलावा ३८ हजार व्यावसायिक ग्राहक हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस सिलिंडर के घरेलू ग्राहकों की संख्या लगभग १० लाख ५० हजार है, जबकि इस कंपनी के ४० हजार ग्राहक व्यावसायिक सिलिंडर ग्राहक हैं। यानी मुंबई में दोनों कंपनियों के लगभग २५ लाख घरेलू गैस सिलिंडर ग्राहक हैं, जबकि ७८ हजार ग्राहक व्यावसायिक सिलेंडर ग्राहक हैं। अधिकतर घरेलू ग्राहकों के पास दो सिलेंडर हैं।

अन्य समाचार