मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : खेल नहीं, मॉडलिंग का जुनून

आउट ऑफ पवेलियन : खेल नहीं, मॉडलिंग का जुनून

अमिताभ श्रीवास्तव

अब यदि किसी के तीन मिलियन फॉलोअर्स से अधिक हों तो बात समझी जा सकती है कि वो कोई ऐसी सेलेब्रेटी है, जो अपने करियर के साथ-साथ खूबसूरती में भी अव्वल है। यही तो हो गया है कि आजकल लोग काम से कम किंतु सुंदरता पर ज्यादा फिदा हो रहे हैं। और कोई जब इस सुंदरता को अश्लीलता के साथ भुनाए तो उसके फॉलोअर्स बढ़ ही जाते हैं। अब देखिए न, दुनिया की सबसे सेक्सी आइस हॉकी खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त कर चुकीं मिकायला डेमाइटेर ने एक बार फिर ऑनलाइन एक अद्भुत फोटो साझा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उनके फॉलोअर्स उनकी तस्वीर पर उन्हें ‘निर्दोष सुंदरता’ कह रहे हैं। २५ वर्षीय मिकायला ने कनाडा में आइस हॉकी गोलकीपर के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की थी। अब उन्होंने एक मॉडल के रूप में बड़ी संख्या में प्रशंसक बना लिए हैं। विश्व की सबसे सेक्सी ‘हॉकी स्टार’ के नाम से मशहूर मिकायला ने स्केटिंग रिंक की जगह रनवे पर कदम रखा और अब वह नियमित रूप से प्रशंसकों को अपनी शानदार जीवनशैली के बारे में अपडेट देती रहती हैं। अपने नवीनतम पोस्ट में मिकायला ने एक लो-कट सफेद टॉप पहना था, जिसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की, जो तुरंत वायरल हो गई और प्रशंसकों ने इस पर ढेरों टिप्पणियां कीं। अपने मॉडलिंग करियर को शुरू करने से पहले मिकायला ओंटारियो में प्रांतीय महिला हॉकी लीग में ब्लूवाटर हॉक्स के लिए गोलटेंडर के रूप में खेलती थीं। वो कहती हैं कि अपने सच्चे जुनून को आगे बढ़ाने के लिए खेल छोड़ दिया और उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसका जुनून मॉडलिंग है।
हाई ब्लड प्रेशर और एम्मा बाहर
अभी पिछले दिनों ही नोवाक जेकोविच के खेलते समय अस्वस्थ हो जाने की तस्वीरें व खबर दुनिया ने देखी, अब एम्मा रादुकानू के साथ भी लगभग वैसी ही परिस्थितियां आईं। वुहान में आखिर ये चल क्या रहा है? कभी कोरोना के कारण कुख्यात हुआ वुहान शहर अब टेनिस में खिलाड़ियों को बीमार करने की खबरों में है। एम्मा रादुकानू को वुहान ओपन में रक्तचाप की जांच के बाद पहले दौर के मैच से हटना पड़ा। ब्रिटिश खिलाड़ी को एन ली के साथ मैच के दौरान उमस भरी परिस्थितियों में संघर्ष करते देखा गया। रादुकानू पहले ही ६-१, ४-१ से पिछड़ रही थीं, जब उन्होंने मेडिकल टाइमआउट के बाद रिटायर होने का पैâसला किया। पहले सेट के दौरान ली की सर्विस तोड़ने के बाद, रादुकानू ने अगले छह गेम लगातार गवां दिए थे। मैच के दूसरे सेट के दौरान तो वह कई बार चक्कर खाती हुई भी नजर आईं। जब २२ वर्षीय खिलाड़ी कोर्ट के किनारे बैठी थीं तो चिकित्सकों को उनकी जांच करते देखा गया, साथ ही उनका रक्तचाप, तापमान, पुतलियों और हृदय गति की भी जांच की गई। रादुकानू किसी तरह खड़ी हुईं और उन्होंने अपने कंधे पर तौलिया लपेटा, फिर अंपायर और ली से हाथ मिलाया और कोर्ट से बाहर चली गईं। ऑप्टिक्स वैली टेनिस सेंटर के आयोजकों ने कोर्ट में छाया प्रदान करने के लिए छत को आंशिक रूप से बंद कर दिया था, लेकिन लगभग ३० डिग्री तक पहुंच चुकी गर्मी और उच्च आर्द्रता के कारण यह अभी भी एक बड़ी बाधा साबित हो रही थी।

अन्य समाचार