धनश्री वर्मा से तलाक के बाद आरजे महवश को लेकर सुर्खियों में बने रहनेवाले युजवेंद्र चहल ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनने के बाद लोगों को अपने कानों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार खिलाड़ी चहल पर जहां एक रियलिटी शो में उनकी एक्स वाइफ धनश्री ने चीटिंग का आरोप लगाया है, वहीं चहल ने एक इंटरव्यू में महवश के संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका महवश संग कोई अफेयर नहीं है और फिलहाल वो ‘मिंगल’ होने की बजाय ‘सिंगल’ रहना ही पसंद कर रहे हैं। चहल ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी लाइफ में भविष्य में जो कुछ भी हुआ वो उसे पूरी तरह से अब भूल चुके हैं, लेकिन फिर से किसी रिलेशनशिप या दोबारा शादी के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं। चहल द्वारा इस तरह का बयान दिए जाने के बाद लोग सोच में पड़ गए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चहल ने धनश्री के बाद महवश से भी पल्ला झाड़ लिया हो!
