मुख्यपृष्ठसमाचारबिहार की करगहर विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय

बिहार की करगहर विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय

हिमांशु राज

भोजपुरी फिल्मों और गीतों के चमकते सितारे रितेश पांडे अब सिनेमा के पर्दे से निकलकर सत्ता के अखाड़े में कदम रख चुके हैं। अपने दमदार गानों और रोमांटिक छवि से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले रितेश ने कुछ महीने पहले जन सुराज से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। अब पार्टी ने उन्हें करगहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है।करगहर की राजनीति पहले से ही दिलचस्प मोड़ पर थी, लेकिन एक बड़े स्टार के एंट्री लेने से समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। रितेश पांडे की लोकप्रियता खासकर युवा वर्ग में बेहद ऊँची है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है, और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी साबित हो सकती है। समर्थकों का मानना है कि उनकी स्टार छवि न सिर्फ भीड़ खींचेगी बल्कि मतदाताओं के बीच नए ऊर्जा का संचार भी करेगी।हालांकि, राजनीति का मैदान रील लाइफ से अलग और कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। यहां तालियों और कैमरों के साथ-साथ जनता की उम्मीदें और सवाल भी होते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट साबित हुए रितेश, चुनावी रणभूमि में भी उतने ही असरदार खिलाड़ी बन पाते हैं या नहीं। करगहर की गलियों से लेकर गांवों तक अब रितेश पांडे की चर्चा जोरों पर है, और जनता यह तय करने की तैयारी में है कि उनके स्टार नेता सच में बदलाव का चेहरा बनेंगे या सिर्फ चुनावी चमक ही बिखेर पाएंगे।

अन्य समाचार