रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
लायंस क्लब के डॉक्टर आर जी राव के सामाजिक कार्यों एवं क्लब के सदस्यता अभियान में वृद्धि तथा सामुदायिक सेवा कार्यों को देखते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से उन्हें उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान इंटरनेशनल क्लब के प्रेसिडेंट श्री ए पी सिंह द्वारा प्रदान किया गया। कांदिवली पूर्व स्थित तेरापंथ भवन में यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज बाबूर द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर PDG सरस्वती शंकर तथा लायन नटवर बंका को लायंस क्लब का नया लायंस गवर्नर बनाया गया हैं। इसी तरह विकास सराफ को फर्स्ट वी डी जी तथा सुनील लावटी को सेकेंड वी डी जी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुंबई तथा आस पास के लायंस क्लब की शाखाओं के सदस्य एवं पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।
