-महिला पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
सामना संवाददाता / प्रयागराज
निर्जला एकादशी के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण समूह की महिला पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं मीठे शरबत का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव ने की।
भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। इस सेवा कार्य में जिला सचिव रुपाली सरकार, पुष्पा देवी, वर्षा गुप्ता, डॉर्थी मुखर्जी, स्वाति दास, प्रसन्न केसरवानी, उषा साहू, पूनम वार्ष्णेय, चेतना राजपूत, चित्रा भद्रा, संदीप अवधिया, गौतम डे, काकोली, संध्या राय, सुचित्रा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी के दौरान अपने घरों की छतों एवं आसपास पक्षियों और गिलहरियों के लिए पानी तथा भोजन की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय योजनाओं में संस्था की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई। पदाधिकारियों का कहना था कि इससे संगठन सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अधिक प्रभावी योगदान दे सकेगा।
