मुख्यपृष्ठखेलबीकेएनएस ने इंडोर अकादमी को ११५ रनों से हराया

बीकेएनएस ने इंडोर अकादमी को ११५ रनों से हराया

-बाबू के एन सिंह क्रिकेट लीग

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

पंत स्टेडियम में खेली जा रही बाबू के एन सिंह मेमोरियल अंडर -१४ क्रिकेट लीग में शुक्रवार को इंडोर क्रिकेट अकादमी को बाबू के एन सिंह क्रिकेट अकेडमी सामने ११५ रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते उतरी बाबू के एन सिंह क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित २७ ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर २२१ रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। यश जायसवाल ने दस चौकों की मदद से ७१ गेंदों पर ७८ रन व अनुभव सिंह ने ३० गेंदों पर ४५ रनों का योगदान दिया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी इंडोर क्रिकेट अकादमी की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव न झेल सकी और १८ओवरों में १०६ रन पर आल आउट हो गई । बी के एन एस क्रिकेट अकादमी की तरफ से रामशंकर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में ३१ रन खर्च कर ४ विकेट झटके। अनुभव ने दो विकेट लिए। रिजवान और सुशील ने अंपायरिंग और श्वेत ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी निभाई।

अन्य समाचार