मुख्यपृष्ठनए समाचारसुफियान इलाहाबादी ने मदीना में संत प्रेमानंद के लिए दुआ की

सुफियान इलाहाबादी ने मदीना में संत प्रेमानंद के लिए दुआ की

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी के सुफियान इलाहाबादी ने मदीना जाकर महाराज के लिए दुआ की। इसका एक वीडियो उन्होने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता। सुफियान प्रयागराज के नखासकोना का रहने वाला है। सुफियान उमरा करने मदीना गया है। सुफियान ने एक मिनट से ज्यादा का वीडियो जारी किया है। वीडियो में नेपथ्य पर मदीना की मस्जिद नजर आ रही है। सुफियान के हाथ में मोबाइल है। इसमें संत प्रेमानंद की तस्वीर दिख रही है। वीडियो में सूफियान कह रहा है कि यह हमारे प्रेमानंद महाराज जी है, हिंदुस्थान के बहुत अच्छे इंसान हैं। मै इस समय खिजरा में था। मुझे मालूम चला कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं यहां से दुआ करता हूं कि ये जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। ये बहुत ही सच्चे और अच्छे इंसान है। सुफियान कह रहा है कि हम उस प्रयागराज से हैं, जहां गंगा-जमुना तहजीब है और अभी हम मदीना में मौजूद हैं, जहां हर मैल बह जाती है। इंसान तो इंसान क्या हिंदू-क्या मुसलमान। हम मदीने शहर से हिंदू भाई के लिए दुआ करते हैं। न हिंदू न मुसलमान केवल नेक इंसान होना चाहिए। हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए। मो सूफियान शेख का अपना इस्टाग्राम अकाउंट मदीना मेरी जान के नाम से है। उसके 20.4के फॉलोअर्स हैं।

अन्य समाचार