सामना संवाददाता / भायंदर
सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने हितांक्षी हॉस्पिटल, मीरा रोड में आयोजित एक ज्ञानवर्धक आउटसोर्स इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. राकेश शर्मा और श्रीमती शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अस्पताल की कार्यप्रणाली, रोगी देखभाल और स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा, जिसने उनमें चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना विकसित की। चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो के मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
