मुख्यपृष्ठटॉप समाचारशिंदे की योजनाओं पर पाबंदी!.. फडणवीस ने कीं पिछली सरकार की आठ...

शिंदे की योजनाओं पर पाबंदी!.. फडणवीस ने कीं पिछली सरकार की आठ योजनाएं बंद

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की योजनाओं पर वर्तमान सरकार ने पाबंदी लगा दी है। खबर है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की पिछली सरकार की आठ योजनाएं बंद कर दी हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और विधायक अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा वार करते हुए यह सनसनीखेज आरोप लगाया है।
दानवे ने कहा कि सामान्य जनता को थोड़ा बहुत लाभ देनेवाली ८ योजनाओं को बंद कर दिया गया है, जबकि सत्ता का सुख लेनेवाले मौन साधे बैठे हैं। उनका निशाना उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ था। दरअसल, ये सभी योजनाएं शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए पिछली सरकार में शुरू की गई थीं, लेकिन अब उन्हें सीएम फडणवीस ने बंद कर दिया है।
इन पर लगा ब्रेक
१. आनंद का शिधा
२. मेरा सुंदर स्कूल
३. १ रुपए में फसल बीमा
४. स्वच्छता मॉनिटर
५. १ राज्य १ गणवेश
६. लाडला भाऊ एप्रेंटिसशिप
७. योजनादूत योजना
८. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन
अपने ही सहयोगियों के फैसलों पर फडणवीस सरकार ने पानी फेरा!
एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री रहते जिन योजनाओं की शुरूआत की थी, वर्तमान सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है। फडणवीस ने शिंदे की ऐसी आठ योजनाएं बंद कर दी हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और विधायक अंबादास दानवे ने सीएम फडणवीस पर ऐसा आरोप लगाते हुए कहा कि फडणवीस सरकार ने अपने ही सहयोगियों के पैâसलों पर पानी फेर दिया है।
दानवे ने कहा कि जनता के लिए शुरू की गई योजनाओं को एक-एक कर खत्म किया जा रहा है और महायुति जो तथाकथित ‘महाशक्ति’ है वह बुलेट ट्रेन की रेक बनाने में व्यस्त है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए बंद की गई योजनाओं की पूरी लिस्ट भी सामने रखी। दानवे ने कहा कि आनंद का शिधा बंद, मेरा सुंदर स्कूल बंद, १ रुपए में फसल बीमा बंद, स्वच्छता मॉनिटर बंद, १ राज्य १ गणवेश बंद, लाडला भाऊ एप्रेंटिसशिप बंद, योजनादूत योजना बंद, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद, ऐसी तमाम योजनाएं अब बंद हो चुकी है। बस इसकी घोषणा करना बाकी है।
दानवे ने आगाह किया कि जनता के साथ छल करने वाली इस सरकार का झूठ आगामी चुनावों में उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ चुनावी दिखावे और प्रचार की राजनीति कर रही है। जनता की भलाई की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालकर खुद को ‘महाशक्तिशाली’ बताने का ढोंग रच रही है। अब जनता सब देख रही है।

अन्य समाचार