हिमांशु राज
मुंबई की बीती रात फिल्म फेयर अवार्ड जीतने के नाम रही,जब ‘चंदू चैंपियन’ की टीम अपने नायक कार्तिक आर्यन की बड़ी जीत का जश्न मनाने एक साथ आई। भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी में दमदार अभिनय के लिए कार्तिक को अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।इस खास मौके पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ, को-प्रोड्यूसर वार्दा नाडियाडवाला और भूषण कुमार भी मौजूद थे। पूरी टीम ने इस सफलता को एक परिवार की तरह मनाया।कार्तिक ने विनम्रता से पूरी टीम को इस उपलब्धि का श्रेय दिया और कहा कि यह जीत उनकी मेहनत और भरोसे का नतीजा है। उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक इस बात का प्रमाण थीं कि ‘चंदू चैंपियन’ सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि जुनून और जज़्बे की मिसाल है।
